Satyavan Samachar

आजमगढ़ में गरजे सीएम योगी,कहा-ऐसा नारा लगे की दिल्ली तक आवाज पहुंचे,2047 की दे डाली ये गारंटी

आजमगढ़।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार आजमगढ़ पहुंचे।सीएम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का शुभारंभ किया।सीएम ने संबोधन के दौरान कहा कि कभी आजमगढ़ के नाम से कांपती थी पूरी दुनिया ऐसा लगे नारा की दिल्ली तक आवाज पहुंचे।उक्त बातें सीएम ने संबोधन के दौरान उस समय कही जब उनके द्वारा लगाए गए नारे पर लोगों की धीमी आवाज रही।सीएम ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि करीब दस वर्ष के अंदर देश में इतना परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है।

भारत संकल्प यात्रा के ऊपर प्रकाश डालते हुए सीएम योगी‌ ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जिन लोगों को अभी तक नहीं मिल सका है, उन्हें उनका लाभ देने के लिए इस विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके लिए 536 वीडियो वाइन चल रही हैं। जो योजनाओं का लाभ पाने से वंचित लोगों का आवेदन कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था की चार करोड़ लोगों के घर बनेंगे,जिसमें 55 लाख घर सिर्फ उत्तर प्रदेश में बने हैं। 50 करोड़ लोगों का आयुष्मान कार्ड पूरे देश में बनाया गया है,जिसमें सिर्फ उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिला है।अन्य योजना के तहत देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। करोड़ों लोगों को प्रदेश में राशन मिल रहा है। सीएम ने कहा कि आजमगढ़ का भाग्योदय हुआ है कि भोजपुरी के एक अच्छे कलाकार को उन्होंने अपना सांसद चुना है तो जनपद में भी विकास दिखने लगा है।

सीएम योगी ने कहा कि अगले पांच वर्ष तक प्रदेश की जनता को मुफ्त राशन दिया जाएगा।आजमगढ़ में कई विकास के कार्य किया जा रहे हैं जिसने कभी सोचा तक नहीं था। आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, जिसका जनवरी 2024 में उद्घाटन किया जाएगा। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि आजमगढ़ में संगीत महाविद्यालय बनेगा,कभी किसी ने नहीं सोचा था कि आजमगढ़ में एयरपोर्ट बनेगा,लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने इसे कर दिखाया। सीएम ने कहा कि सबसे बड़ी जाति गरीब जाति है, उसे हर योजना का लाभ मिलना चाहिए। सीएम ने कहा कि आजमगढ़ में अब आतंक नहीं बल्कि सुंदर स्वर लहरिया गूंजेंगी। 2047 में भारत को विकसित देश बनाने की मोदी की गारंटी है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »