Satyavan Samachar

जिलाधिकारी महोदया नेहा प्रकाश ने स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए एंबुलेंस 102 का शुभारंभ कर रवाना किया

औरैया 12 दिसम्बर 2023 – जनपद की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएं रखने के लिए और जरूरतमंदों को समय से एंबुलेंस की सुविधा मिल सके इस हेतु पूर्व से संचालित चार 102 एंबुलेंस के खराब होने पर शासन द्वारा नई चार 102 एंबुलेंस जनपद को उपलब्ध करा दी गई है जिसको जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने हेतु कलेक्ट्रेट मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में पूर्व से संचालित 102 व 108 एंबुलेंस में से 102 की चार एंबुलेंस वाहनों में गड़बड़ी हो जाने के कारण उनकी सेवाएं नहीं मिल पा रही थी जिसके लिए शासन को अवगत कराये जाने पर शासन द्वारा चार नई 102 एंबुलेंस जनपद को उपलब्ध करा दी गई हैं जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनसे बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही आक्रोशित हो उठे ग्रामीण !

पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही आक्रोशित हो उठे ग्रामीण  जलालपुर, अम्बेडकर नगर। थाना कटका क्षेत्र के न्यौरी स्थित एक निजी क्लीनिक पर

Read More »

अखिलेश को ब्राह्मण समाज पर बोलने का हक नहीं, सपा काल में हुए हैं सबसे ज्यादा अत्याचार : ब्रजेश पाठक

अखिलेश को ब्राह्मण समाज पर बोलने का हक नहीं, सपा काल में हुए हैं सबसे ज्यादा अत्याचार : ब्रजेश पाठक ब्रजेश पाठक ने सपा के

Read More »