Satyavan Samachar

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

लोगों के लिए छलावा साबित हों रहा है सार्वजनिक सुलभ शौचालय !

सब ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर:

जलालपुर अम्बेडकरनगर। लाखों रुपए की लागत से बना सार्वजनिक सुलभ शौचालय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का खुलेआम माखौल उडाया जा रहा है। सरकार द्वारा गांवो में स्वच्छता अभियान के तहत लाखों रुपए की लागत से प्रत्येक ग्राम सभा में एक-एक सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया कहीं-कहीं तो यह सुलभ शौचालय किसी प्रकार से चल रहे हैं तथा कहीं कहीं यह शौचालय मात्र लोगों के लिए छलावा साबित हो रहा है । ऐसा ही एक सुलभ शौचालय सुल्तानपुर खुर्द में देखने को मिला जहाँ तमाम समस्याएं व्याप्त है। शौचालय बद्तर हालत से जूझ रहा है तथा स्नान घर में टोटी ही नहीं लगाई गई है । यहां पर लगे पत्थर धीरे-धीरे धराशायी होते जा रहे हैं। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता की चलते यह सार्वजनिक सुलभ शौचालय संचालित ही नहीं हो सका लोगों की माने तो शौचालय के लिए बना गढ्ढा भी तहस नहस हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि यह शौचालय नाम मात्र का रह गया है एक दिन भी यह शौचालय प्रयोग में नहीं आया और धीरे-धीरे टूट कर समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। इसके संचालित ना होने से महिलाओं व पुरुषों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चर्चा है की घटिया निर्माण के चलते इस सुलभ शौचालय की हालत दिनों दिन बद्तर होती जा रहा है।
शौचालय के संबंध में जब ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया की शौचालय पूर्ण रूप से चालू हालत में है। जब इस विषय में एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी से की गई तो उन्होंने कहा कि शौचालय में जो भी समस्या होगी इसका जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा !

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

आज की ताजा खबर………. ।

ब्रेकिंग सहजनवां उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) शाखा सहजनवां के शाखा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की निर्विरोध जीत ग्राम

Read More »

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा।

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा नगर पंचायत के सरकारी भूमि

Read More »

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल।

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र

Read More »