Satyavan Samachar

दिवियापुर प्रीमियर लीग (D.P.L.)अपडेट आज सुबह फफूँद मॉयटी लायन्स और रशियन फाइटर के बीच हुआ महामुकाबला।

सुधीर सिंह राजपूत औरैया संवाददाता

फफूंद मायटी लायंस के कप्तान राहुल राजपूत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया,
कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए फफूंद के गेंदबाजों ने पिच पर नमी का फायदा उठाया और रशियन के बल्लेबाजों को शुरू से ही बांधे रखा,और डीपीएल लीग की दूसरे नम्बर की टीम रशियन फाइटर निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट पर 119 रनों पर आलआउट कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फफूंद मॉयटी लायन्स की टीम ने शुरू से ही रशियन फाइटर के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी और लक्ष्य को मात्र 10.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अच्छी गेंदबाजी करने वाले फफूंद के गेंदबाज अमित दीक्षित ने 3 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।वहीं फफूंद मॉयटी के बल्लेबाज मुख्तार अहमद ने मात्र 12 गेंदो में 2 चौकों और 4 छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 33 रनों के महत्वपूर्ण योगदान दिया।तो वहीं ओपनर बल्लेबाज सुमित ने 41 रनों का योगदान दिया।

फफूँद मॉयटी लायन्स डीपीएल लीग के अपने चार मैचो में चार जीत के साथ विजयी रथ पर सवार होकर टूर्नामेंट में अजय रहने वाली पहली टीम है और पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहले से ही टॉप पर बनी हुई है।

Shashank Yadav
Author: Shashank Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »