Satyavan Samachar

खाद के लिए भटक रहे हैं किसान !

सब ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर..

जलालपुर अम्बेड़करनगर । सरकारी गोदाम पर खाद न होने से कृषकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की बुवाई के लिए कृषकों को महंगे दाम पर खाद खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है । बताते चलें कि जलालपुर स्थित कृषि सहकारी संघ गोदाम पर यूरिया लगभग नदारत है और डीएपी एक सप्ताह से समाप्त हो चुका है। दूर-दराज से आ रहे किसानो को बिना खाद के ही बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है । मौजूदा समय में किसानों की गेहूं की बुवाई जोरो से चल रही है जिसके लिए खाद की अति आवश्यकता है लेकिन इन गोदाम पर खाद ना होने से किसानों को प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है । जबकि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था कि किसी भी कीमत पर सरकारी गोदाम पर खाद की दिक्कत नहीं होनी चाहिए इसके बावजूद भी इन गोदाम पर खाद का संकट बना हुआ है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »