Satyavan Samachar

पूर्व राज्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लाभर्थियो को वितरित किए प्रमाणपत्र एवं आवास की चाबी!

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि, अछल्दा ब्लाक प्रमुख, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मौजूद रहे!

सुधीर सिंह राजपूत औरैया संवाददाता:

औरैया:-अछल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत सल्हूपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार एवम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी उप्र सरकार के पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने देकर प्रधानमंत्री आवास के प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि वितरित किए। और ग्रामीणों के संग भारत विकसित संकल्प यात्रा की ओबी वैन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के भाषण को सुना । इस दौरान भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक कमलेश अवस्थी , बीडीओ अछल्दा राज नारायण पांडेय, सहायक विकासखंड अधिकारी गौरवेंद्र पाल सिंह, सचिव सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, एडीओ कृषि लाल सिंह वर्मा, जय पाल सिंह,प्रधान प्रतिनिधि, प्रमोद राजपूत उपस्थित रहे। वही सेऊपुर गांव में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार एवम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडेय , अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद राणा ने अधिकारियो के साथ प्रधानमंत्री आवास के प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इस दौरान वीडीसी प्रतिनिधि हरिओम राजपूत, प्रधान राम आसरे ने मुख्य अतिथियों को पगड़ी, अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न, मालार्पण कर स्वागत किया।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »

गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़ एक फिल्मी इश्क़ का दांव।

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया इश्क की अनोखी साजिश! यूपी के औरैया में लड़की गायब, गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़

Read More »