Satyavan Samachar

डाक्टर अम्बेडकर के परिनिवऻण दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि !

सब ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर.

जलालपुर अम्बेडकर नगर। डाक्टर भीम राव अंबेडकर की परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जगह जगह माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इसी क्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में भाजपा के नगर इकाई द्वारा यादव चौराहे पर लगी डा०अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि डॉ अंबेडकर को संविधान का जनक कहा जाता है। 6 दिसंबर 1956 को उनकी मृत्यु हुई थी। प्रति वर्ष 6 दिसंबर के दिन को इनके पुण्यतिथि को महा परिनिर्वाण दिवस के रुप में मनाया जाता हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने दलित ,शोषितों, पीड़ितों, महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। सबको समान रूप से रोटी, कपड़ा, मकान एवं शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार जैसी सुविधाएं समान रूप से प्राप्त हो, इसके लिए वह आजीवन संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर, किमो जिला मीडिया प्रभारी विकास निषाद,पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, नगर उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, डेविड गोरे, आशाराम मौर्य, बबलू त्रिपाठी, शीतल सोनी, दिनेश गुप्त आदि मौजूद रहे।नगर के वाजिदपुर में भाजपा नेता जितेंद्र शिल्पी आदि, महमदपुर में नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, नगर मंत्री अमित मद्धेशिया आदि ने बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की लोगों से आह्वान किया !

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »