Satyavan Samachar

संपूर्ण समाधान दिवस पर 54 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से 08 का हुआ निस्तारण !

संवाददाता – रजनीश कुमार :

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस अजीतमल के सभागार में संपन्न हुआ। आज समाधान दिवस में 54 सीखने प्राप्त हुई जिसमें से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील अजीतमल के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आज समाधान दिवस संपन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए की शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता को बिना बताए ना किया जाए। बिना बताए शिकायत करने से शिकायतकर्ता दोबारा घूमता रहता है इसी वजह शिकायते समाधान दिवस में निरंतर बढ़ती रहती हैं। आज समाधान दिवस में राजस्व की 27 शिकायते,पुलिस की 11शिकायते ,ब्लॉक की 11 शिकायते,विद्युत विभाग की 11 शिकायते,पूर्ति निरीक्षक की 02 शिकायते और नगर पंचायत की 01 कुल 54 शिकायते प्राप्त हुई। आज एक शिकायत इस्लामनगर बाबरपुर कस्बा से सामने आई जिसमें पीड़ित के पास उप जिला अधिकारी द्वारा आदेश होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास को रुकवाया गया। जबकि पीड़ित की पुत्री की शादी 15 दिसंबर को है महज 13 दिन बचे हैं। जबकि पीड़ित के मकान पर आधी शटरिंग लगी हुई है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षीगढ़ के साथ एक कथा कथित पत्रकार कुछ चंद पैसों के लिए गरीब को परेशान करने में लगे हुए हैं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »