Satyavan Samachar

महिला वोटरों को साधने की कोशिश,60 वर्ष से अधिक महिलाओं को रोडवेज में फ्री यात्रा

लखनऊ।योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोट बैंक को साधने की पूरी तैयारी कर ली है। 2024 लोकसभा चुनाव में योगी सरकार का पूरा फोकस आधी आबादी के वोट बैंक को साधने पर है।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को फ्री यात्रा की सौगात मिलेगी।अनुपूरक बजट में निगम को प्रतिकर भुगतान के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बता दें कि यूपी में लंबे समय से बुजुर्ग महिलाओं को फ्री में यात्रा की मांग की जा रही थी।

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी एक हजार नई बसें

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के बेड़े में करीब एक हजार नई बसें शामिल की जाएंगी। इनमें सौ से अधिक इलेक्ट्रिक बसें भी होंगी। मंत्री सिंह ने बताया कि अनुपूरक बजट में नई बसों की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।हाल ही में कैबिनेट से स्वीकृत उत्तर प्रधेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण की स्थापना के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान किया है। परिवहन आयुक्त कार्यालय में वाहन खरीद के लिए 50 लाख का बजट प्रावधान किया है।

रोडवेज दफ्तरों के लिए मंजूरी..

अनुपूरक बजट में बरेली, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, हापुड़, देवरिया, संभल, जौनपुर, चित्रकूट और चंदौली में सारथी हॉल सहित रोडवेज कार्यालय भवन बनाने के लिए अनुपूरक बजट में मंजूरी दी गई है। अनुपूरक बजट में टोकन मनी के रूप में एक लाख रुपये स्वीकृत किया है।

हजरतगंज में बनेगा एकीकृत परिवहन भवन

राजधानी लखनऊ में हजरतगंज ओलिवर रोड पर स्थित भूमि पर परिवहन विभाग का बहुमंजिला एकीकृत आधुनिक परिवहन भवन बनाया जाएगा। अनुपूरक बजट में भवन निर्माण को मंजूरी के साथ इसके लिए टोकन मनी के रूप में एक लाख रुपये का प्रावधान किया है।

सुधिर सिंह राजपूत.. 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »