Satyavan Samachar

रोहित कुमार सिंह बिहार के मधेपुरा में डीएम की कार से कुचलकर तीन लोगों मौत!

मधुबनी। बिहार के मधुबनी में मंगलवार सुबह मधेपुरा डीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों के आक्रोशित होने पर डीएम को घटनास्थल पर से हटा दिया गया। मरने वाले तीन लोगों में मां-बेटी शामिल है।
इस हादसे में एक मजदूर और मां-बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दो लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, घायलों को डीएमसीएच रेफर किया गया, दुर्घटना के बाद एक बाइक चालक डीएम को साथ ले गया। बिहार में डीएम की कार से बड़ी दुर्घटना हुई है। मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे एनएच 57 पर डीएम की कार ने कई लोगों को कुचल दिया। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के इलाके में हुई है। डीएम की कार ने दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोला के पास एक महिला और उसकी बच्ची को कुचल दिया। अनियंत्रित कार यहीं नहीं रुकी। इसके बाद एनएच किनारे काम कर रहे दो मजदूरों को भी शिकार बना लिया। आरोप है कि हादसे के बाद डीएम और चालक कार छोड़कर भाग गए। हादसे के बाद कार रेलिंग से टकरा गई है।
फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मृतकों पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हादसे में सड़क पेंट करने वाले एक मजदूर, एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है। हादसे के बाद डीएम और उनके सारे स्टॉफ वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह डीएम विजय प्रकाश मीणा का वाहन दरभंगा से लौट रहे थे। एन एच 57 पर पुरवारी टोला के पास सबसे पहले डीएम के वाहन ने सड़क पर उजली पट्टी रंग रहे एक मजदूर को कुचला।
भगाने के क्रम में वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क की दूसरी तरफ जाकर एक महिला और उसके साथ जा रहे बच्चे को भी कुचल दिया। तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल है। नाजुक हालत में उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। फिलहाल हादसे पर मधेपुरा जिला प्रशासन कुछ भी बोलने में असमर्थता जता रहा है। डीएम कहां से आ रहे थे और हादसा कैसे हुआ इस संबंध में फिलहाल संशय बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीएम की गाड़ी में डीएम, चालक, एक बॉडीगार्ड और एक लड़की थी। घटना के बाद कोई बाइक वहां आई और उन्हें लेकर चली गई।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »