Satyavan Samachar

इटावा भरथना दिवाली से पहले सड़क हादसे में ग्राम प्रधान के इकलौते चिराग़ की मौत मचा कोहराम

इटावा भरथना ग्राम प्रधान के इकलौते चिराग की हादसे में हुई मौत जहां देश भर में दिवाली की खुशियां मनाई जा रही है वही दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल हुए और की इलाज से पहले दुखद मौत हो गई , माता-पिता के इकलौते चिराग की सड़क हादसे में धनतेरस के 12 घंटे पहले मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है इटावा में भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र के अन्तर्गत विधूना रोड स्थित छोला नाला व भैंसाई गेट के पास गुरुवार की शाम 8 बजे के करीब दो बाइकों में भिड़न्त हो गई, जिसमें दोनो बाइकों पर सवार चार युवक बुरी तरह घायल हो गये, इसी बीच उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार दौड़ा चलाया आया एक अज्ञात वाहन सड़क पर पड़ी बाईकों व घायलों से टकरा गया, जिससे घायल बाइक सबार बुरी तरह लहूलुहान हो गए, हालांकि दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन मौके से भाग जाने में सफल हो गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर शाम को एंबुलेंस के द्वारा इलाज में लिए भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, इधर घटना की सूचना पर परिजन सीएससी भरथना पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे को लहूलुहान हालत में देखा वैसे ही कोहारम मच गया , गम्भीर स्थिति में ही परिजन इलाज के लिए अपने अपने वाहनों से इलाज के लिए ले गए, जिसमें इलाज के दौरान एक नवयुवक की मौत हो गई, वाकी तीन अन्य घायलों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है मृतक युवक अर्पित यादव 18 वर्ष ग्राम पंचायत थरी के ग्राम प्रधान विनोद यादव का इकलौता बेटा था वह भरथना में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहा था मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा व दो अविवाहित बहन अंजली 22 बर्ष व रौमी 20 बर्ष के बीच इकलौता भाई था, अर्पित की दुर्घटना में मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। शेष तीन घायलों का अलग अलग चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है !

ब्यूरो रिपोर्ट इटावा:

 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »