Satyavan Samachar

अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार

थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 03 गत्ता पटाखा, 14 किग्रा लाइटर किया बरामद- आगामी दीपावली व अन्य त्यौहारों को सकुशल व सुरक्षित रुप से मनाने हेतु अवैध आतिशबाजी व विस्फोटक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना अजीतमल पुलिस द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध पटाखा /विस्फोटक की बिक्री करने वाले अभियुक्त चमन अली पुत्र लियाकत अली निवासी अम्बेडकर नगर अटसू थाना अजीतमल जनपद औरैया को आवश्यक घेराबंदी करते हुए अटसू बम्बा के पास ट्यूबैल से पुलिस हिरासत में लिया गया । जिसके कब्जे से 03 गत्ता पटाखा (सुतली बम,अनार,पटाखे,चकरी,मिसाइल आदि) व 01 बोरी में करीब 14 कि0ग्रा0 लाइटर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त चमन अली पुत्र लियाकत अली के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 648/2023 धारा 5क/9ख विस्फोटक अधि0 पंजीकृत कर आवश्य़क कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-
1. चमन अली पुत्र लियाकत अली निवासी अम्बेडकर नगर अटसू थाना अजीतमल जनपद औरैया
बरामदगी:-
1. तीन गत्ता पटाखा
2. एक बोरी में करीब 14 कि0ग्रा0 लाइटर
गिरफ्तारी करने वाली थाना अजीतमल पुलिस टीम:-
उ0नि0 प्रशांत सिंह, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 रवेन्द्र कुमार, का0 वीरेन्द्र कुमार, का0 शिवओम !

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »