Satyavan Samachar

न्यायिक अधिकारियों ने जांची जिला कारागार की वास्तविक स्थिति

औरैया 30 अक्टूबर 2023- माननीय जनपद न्यायाधीश श्री ग्रीश कुमार वैश्य के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया श्री सुरेश कुमार दुबे तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया श्रीमती स्वाति चंद्रा द्वारा जिला कारागार औरैया इटावा का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा बंदियों की रिहाई से संबंधित समस्याओं को सुना व तत्काल प्रभाव से उनके निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया। बंदियों से विधिक सहायता के बारे में पूछने पर तीन बंदियों द्वारा विधिक सहायता हेतु आग्रह किया गया है। बैरकों का निरीक्षण कर बंदियो को साफ पानी दिए जाने के निर्देश दिये। बैरकों की प्रतिदिन सफाई हेतु निर्देश दिये औऱ बंदियों से स्वयं की स्वच्छता रखने का भी आग्रह किया। उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु तवरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। तदुपरांत जिला कारागार में बंदियों को प्रतिदिन दिए जा रहे हैं नाश्ता व खाना की गुणवत्ता तथा साफ सफाई और रसोईघर का निरीक्षण किया गया । जेल में तैनात डॉक्टर द्वारा बताया गया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों में से जो बीमारीग्रस्त हैं, उन्हें जिला कारागार मैं बनी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है और उनका समय-समय पर सरकारी अस्पताल से बुलाए गए डॉक्टर के द्वारा रूटीन चेकअप कराया जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जेलर सुशील कुमार वर्मा तथा अन्य कारागार अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सुधीर सिंह राजपूत औरैया ब्यूरो चीफ।।।।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »