Satyavan Samachar

औरैया 29 अक्टूबर 2023- उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्रपाल सिंह ने अवगत कराया

औरैया 29 अक्टूबर 2023- उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्रपाल सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। आलेख्य मतदाता सूची को 202- बिधूना, 203-दिबियापुर एवं 204 औरैया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित स्थलों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय औरैया में जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से दिनांक 09 दिसंबर 2023 तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आयोग द्वारा दिनांक 04 नवंबर 2023, 05 नवंबर 2023, 25 नवंबर 2023, दिनांक 26 नवंबर 2023, दिनांक 02 दिसंबर 2023 एवं 03 दिसंबर 2023 को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की हैं। समस्त बूथ लेबिल अधिकारी विशेष अभियान की तिथियों में अपने-अपने मतदेय स्थल पर बैठकर प्रारूप 6, 7 एवं 8 प्राप्त करेंगे।
समस्त पात्र नागरिक जो 18 वर्ष के पश्चातवर्ती तिथियों अर्थात 01 अक्टूबर 2023, 01 जनवरी 2024, 01 अप्रैल 2024 या 01 जुलाई 2024 में से किसी भी तिथि को 18 वर्ष आयु प्राप्त करने वाला है वह भी सूचना की तारीख से अग्रिम प्रारूप 6 में निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए दावा कर सकेगा और उस पर संबंधित अर्हता तारीख के संदर्भ में संबंधित तिमाही में विचार किया जाएगा।
उपरोक्त पुनरीक्षण की अवधि की विशेष अभियान की तिथियों को मतदेय स्थलों पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपने बूथ लेबिल एजेंट संबंधित मतदेय स्थल के बीएलओ के साथ मतदाता सूची में अर्ह मतदाताओं के नाम को सम्मिलित कराने तथा मतदाताओं के नाम हटाए जाने में सहयोग कर सकते हैं। अतः जनसामान्य से अपील की जाती है कि फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित अघवधिक रूप से तैयार किए जाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।

।।सुधीर सिंह राजपूत औरैया ब्यूरो चीफ ।।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »