Satyavan Samachar

अजीतमल पुलिस द्वारा झोलाछाप डाक्टर को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर रजनीश कुमार:

अजीतमल औरैया:

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वादी श्याम बाबू पुत्र अर्जुन सिंह वेरीकपरिया थाना अजीतमल द्वारा तहरीर दी गयी कि थाना अजीतमल क्षेत्र के अन्तर्गत शगुन मेडिकल स्टोर जानिस नगर अटसू के संचालक ओपेन्द्र सिंह उर्फ ओके चौधरी पुत्र रामबाबू निवासी आजादनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया द्वारा गलत दवा का इंजेक्सन लगाने से मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर इण्डियन मेडिकल काउन्सिल एक्ट 1956 बनाम ओपेन्द्र सिंह उर्फ ओके चौधरी पुत्र रामबाबू पंजीकृत किया गया।

जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीतमल भरत पासवान के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त ओपेन्द्र सिंह उर्फ ओके चौधरी पुत्र रामबाबू निवासी आजादनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया को अटसू त्रिवेदी गेस्ट हाउस के पास से अटसू चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार मय पुलिस फोर्स द्वारा गिरफ्तार कर मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »