Satyavan Samachar

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे।

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे। विवादों में रहने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष के लगे मुर्दाबाद के नारे।

Read More »

जमीनी विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या में प्रकाश में आयी अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ थाना मेहनाजपुर

पूर्व की घटना:-
दिनांक-13.10.2023 को वादी मुकदमा अखिलेश जायसवाल पुत्र स्व0 भृगुनाथ जायसवाल निवासी ग्राम बरेहता पोस्ट खिदुरगंज थाना सादात जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीर दिया गया कि प्रार्थी का जमीनी विवाद योगेश यादव पुत्र रामजी यादव व रामकिशुन यादव उर्फ गब्बू यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम रामपुर जमीन पाल्हन, थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ से चल रहा था जिसके चलते इनके द्वारा हमारे बड़े भाई पिन्टू जायसवाल पुत्र स्व0 भृगुनाथ जायसवाल को लालमऊ वन के पास विपक्षी योगेश यादव पुत्र रामजी यादव व रामकिशुन यादव उर्फ गब्बू यादव पुत्र रामजी यादव ने मोटरसाइकिल से आकर गोली मारकर हत्या कर दिया।
➡वादी की तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 217/23 धारा 302 भादवि थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ पर पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित करते हुए गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई।
पूर्व की कार्यवाही:-
➡ इसी क्रम में दिनांक 14.10.2023 को हत्यारोपित अभियुक्तो योगेश व राम किशुन के द्वारा ग्राम रामपुर जमीन पाल्हन स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाये गये मकान के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में सम्पन्न करायी गयी है।
➡ मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त 1. मोनू यादव उर्फ सुधीर यादव पुत्र स्व0 दया यादव निवासी भद्रशेन थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर 2. अभियुक्ता प्रियंका यादव पत्नी योगेश यादव निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनजापुर जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 15.10.2023 को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकमदा उपरोक्त में प्रकाश में आयी अभियुक्ता प्रियंका यादव पत्नी योगेश यादव निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनजापुर जनपद आजमगढ को मेहनाजपुर बस अड्डा से समय करीब 13.25 बजे गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-217/2023 धारा 302 भादवि0 थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्ता- प्रियंका यादव पत्नी योगेश यादव निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनजापुर जनपद आजमगढ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01. थानाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार मिश्रा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
02. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना मेहनाजपुर ,आजमगढ़
03. का0 विनोद यादव थाना मेहनाजपुर , आजमगढ़
04. म0का0 सरोज यादव थाना मेहनाजपुर , आजमगढ़।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे।

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे। विवादों में रहने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष के लगे मुर्दाबाद के नारे।

Read More »

पूर्व प्रधान ने जिला बार एसोसिएशन में दिया प्रार्थना पत्र। हाशिम पर लगाए गंभीर आरोप।

पूर्व प्रधान ने जिला बार एसोसिएशन में दिया प्रार्थना पत्र। हाशिम पर लगाए गंभीर आरोप औरैया : पूर्व प्रधान दिवाकर पांडेय और उनके भतीजे पर

Read More »

पाप का घड़ा भर गया, औरैया का ‘नटवरलाल’ अपने गैंग के साथ फसा कानून के शिकंजे में, बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकद्दमा हुआ दर्ज।

पाप का घड़ा भर गया, औरैया का ‘नटवरलाल’ अपने गैंग के साथ फसा कानून के शिकंजे में, बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकद्दमा हुआ दर्ज

Read More »

आजमगढ़ थाना पवई पुलिस को गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी ।

आजमगढ़ थाना पवई पुलिस को गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी । पूर्व की घटना का विवरण वादी प्रदीप कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी

Read More »