Satyavan Samachar

पति की पिटाई से एक महिला की मौत

सुधीर सिंह ब्यूरो चीफ औरैया 

अजीतमल औरैया। ऊंचा चौकी क्षेत्र के नवलपुर में पति की पिटाई से एक महिला की मौत हो गई। अंतिम क्रिया कर्म की तैयारी के दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

नवलपुर निवासी सतीश चन्द्र पुत्र श्रीराम पाल तीन भाइयों में सबसे छोटा है और रोडवेज में संविदा पर कार्यरत हैं। उसके बड़े दोनो भाई विशुनचंद और प्रेमचंद्र बाहर रहकर नौकरी करते है। सतीश की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व ग्राम अचरौली कसोलर कानपुर देहात निवासी मनीषा के साथ हुई थी। सतीश की बूढ़ी मां सावित्री देवी साथ ही रहती है।ग्रामीणों के अनुसार सतीश की पत्नी मनीषा उसकी मां को खाना नही देती थी। उसको लेकर मनीषा और सतीश में आए दिन मारपीट होती रहती थी। रविवार रात भी दोनो में झगड़ा हुआ जिसमे मनीषा की मौत हो गई। सोमवार सुबह पांच बजे सतीश एक वैन से मनीषा को अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने पर वो एंबुलेंस द्वारा शव वापस गांव ले आया और अंत्येष्टि की तैयारी करने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि सतीश ने मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना बताया था। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में मौके पर एस पी चारू निगम सहित अजीतमल सी ओ भरत पासवान और कोतवाल भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आया देखकर सतीश मौके से भाग गया। मनीषा की मां उमा देवी और भाई निर्मल ने सतीश पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मनीषा और सतीश के दो बच्चे मयंक 6 वर्ष ओर भूरी 4 वर्ष है। 

मृतका के पिता ने ससुलालियो पर हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली में तीन नामजद लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है प्रार्थनापत्र के आधार पर पुलिस ने पति, जेठानी और सास पर हत्या की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है।

अजीतमल कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। आगे की कारवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »