Satyavan Samachar

बिधूना में आबकारी विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान

रिपोर्टर रजनीश कुमार

बिधूना,औरैया। आबकारी विभाग द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें शराब बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाला 300 लीटर से अधिक लहन बरामद कर नष्ट किया गया। बुधवार को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आदर्श नगर में बस्ती में आबकारी विभाग के निरीक्षक जे एन सिंह व विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा घर-घर छापेमारी अभियान चलाया गया।
आबकारी विभाग के उप निरीक्षक जे एन सिंह एवं विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया। आबकारी विभाग की टीम द्वारा इस छापेमारी अभियान में शराब बनाने के काम आने वाला 300 किलोग्राम से अधिक लहन मौके से बरामद कर उसे मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक जे एन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा अवैध शराब के धंधेबाज तत्काल अवैध शराब बनाना बेचना बंद कर दें अन्यथा बक्से नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है अवैध शराब को लेकर है यह धंधा पूरी तरह से बंद हो जाए इसके लिए आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह अवैध रूप से शराब बनाने बेंचने से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर पर दें और हमारे पर्सनल नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। शराब की दुकानों से ही शराब लें इसके अलावा कहीं से भी शराब न खरीदें कच्ची शराब लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम

Read More »

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से 14वर्षीया बालिका की मौत !

खानजहापुर/दीदारगंज आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर बनतरिया गांव निवासिनी खुशी यादव 14वर्ष पुत्री मनोज यादव शनिवार सुबह जौनपुर जनपद के शाहगंज सेंट थामस इंटर कालेज गई हुई थी। खुशी क्लास 8बी की छात्रा थी स्कूल से पढ़कर साईकिल से घर वापस आ रही थी कि शाहगंज दादर बाईपास रोड पर सामने से मिट्टी से लदी

Read More »

सुभाष पालेकर कृषि /प्राकृतिक खेती का ब्लाक फूलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज आजमगढ़ ब्लाक परिसर फूलपुर में शुक्रवार के दिन में दोपहर के समय प्राकृतिक खेती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम के दौरान देशी खाद के सम्बंधित तमाम जानकारियां दी गई वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी महेंद्र सिंह ने विगत कई वर्षों से कृषि जगत में अपना एक

Read More »