Satyavan Samachar

युवक का शव घर पहुचते ही मचा हा-हा कार

रिपोर्टर रजनीश कुमार

औरैया। रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सोहनी निवासी युवक की मौत बुधबार को हो गई थी।सोहनी गांव निवासी जगन्नाथ प्रजापति का 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार की बुखार के चलते मौत हो गई। अजय कुमार पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में फ़ास्ट-फ़ूड की दुकान चलाता था। अजय के भाई ने बताया कि बुधवार सुबह भाई से बात हुई थी तो बताया कि बुखार है, दोपहर को मौत की खबर आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया था। अजय की शादी 2017 में फफूँद थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी नीलू के साथ हुई थी। अजय की एक चार वर्षीय पुत्री व ढाई वर्षीय पुत्र है। अजय की पत्नी भी बीमारी से जूझ रही है। जिसका इलाज कानपुर से चल रहा है। अजय की मौत के बाद पत्नी नीलू बदहवास हो गई। और उसे गंभीर हालत में कानपुर के घाटमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह अजय का शव जैसे ही गांव पहुचा, लोगो की भारी भीड़ उनके घर पर लग गई। परिवार की हालत देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। माता-पिता व भाई-बहिन का रो-रोकर बुरा हाल था।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »