Satyavan Samachar

विवाहिता ने फाँसी लगा कर अपनी जीवन लीला को किया समाप्त, वर्ष 2020 में हुई थी शादी

रिपोर्टर रजनीश कुमार

अजीतमल औरैया।
कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज चौकी अंतर्गत जैनपुर गाँव में विवाहित महिला ने छत के कड़े से फाँसी लगा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी अजीतमल भरत पासवान ने उच्चाधिकारियों को सूचित कर फोरेंसिक टीम को अवगत कराया मौके पर फोरेंसिक टीम ने शव को उतरवा कर तहकीकात कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर निवासिनी शालिनी पत्नी अवधेश निषाद अपनी दादी सास गिरजा देवी के साथ गांव में ही रहती थी बुधवार की सुबह गांव के ही शंकर निषाद की पुत्री दूध लेने के लिए उसके घर के अंदर गये तो छत के कड़े में रस्सी के फंदे पर शालिनी को लटकता देखा तो वह चीखकर बाहर आ गई गांव के लोगों को बताया, जिसे देख गाँव के लोग दंग रह गये
वही गाँव के लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने शव को फंदे से उतरवा कर महिला के परिजनों को सूचना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वही मृतक महिला की माँ गुड्डी देवी निवासी गढा कासदा,जिला इटावा ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी 2020 में अवधेश पुत्र स्व छविनाथ के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। मेरी पुत्री को उसका पति शादी के बाद से परेशान करने लगा था जब भी मेरी पुत्री से बात होती थी तो यही कहती थी कि लकड़ा अच्छा नहीं है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »