Satyavan Samachar

कंचौसी रेलवे स्टेशन व रेलवे क्रासिंग के बीच ब्रेक शू जाम होने से 50 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

एक घंटे पीछे आ रही मालगाड़ी आउटर पर खड़ी रही

रिपोर्टर रजनीश कुमार:

औरैया। सोमवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे के बाद इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी के दो वैगन का ब्रेक-शू जाम होने पर लोको पायलट ने कंचौसी स्टेशन व रेलवे क्रासिंग पर ब्रेक लगाते हुए गार्ड को सूचना दी। तकरीबन 50 मिनट तक मालगाड़ी के रुकने से पीछे आ रही दो मालगाड़ी को आउटर पर रोका गया। काफी मशक्कत बाद रेल रूट बहाल हो सका।दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर बना है। सफल संचालन के दृष्टिकोण से रेलवे ने यह कवायद की है। सोमवार को इटावा से कानपुर सेंट्रल आ रही मालगाड़ी के दो वैगन का पहिया ब्रेक-शू जाम होने से दिक्कत महसूस होने पर लोको पायलट ने ब्रेक लगा दी। सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। आउटर दो मालगाड़ी को रोका गया।इस घटना का असर यात्री ट्रेनों पर नहीं पड़ा। न्यू कंचौसी से पहुंचे कैरिज ऐंड वैगन के कर्मचारी ने एक दूसरे से सटे ब्रेक-शू को अलग करते हुए तकनीकी परीक्षण किया। इसके बाद गंतव्य को मालगाड़ी रवाना हो सकी थी। इसके साथ ही आउटर पर रोकी गई मालगाड़ीयो को पास कराया जा सका। वही रेलवे क्रासिंग पर जाम लगने से वाहन सवार एक घंटे तक जाम में फसे रहे,दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर यातायात सुचारू हो सका था। इस संबध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया ब्रेक शू जाम होने से मालगाड़ी खड़ी रही।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »