Satyavan Samachar

हत्या के 36 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

अंबेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के भदोही गांव में मारपीट के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को रविवार की सुबह गन्ने के खेत में एक अभियुक्त बृजेश यादव को पकड़ लिया जबकि अन्य अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। उधर घटना के 36 घंटे बाद भी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने में विफल पुलिस से नाराज मृतक विनोद के परिजन गिरफ्तारी करने या आरोपियों के घर बुलडोजर से तहस-नहस करने की मांग करते हुए दाह संस्कार न करने की जिद पर अड गए थे। co जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य कोतवाल संत कुमार सिंह के काफी प्रयास के बाद दाह संस्कार के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की शर्त पर परिजन शव जलाने के बजाय दफन करने पर तैयार हुआ है पुलिस ने जेसीबी बुलाकर सुरहुरपुर स्थिति मंजूषा नदी घाट के किनारे खुदाई कर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विनोद के शव को दफन कराया सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि बाकी अभियुक्तों को तलाश जारी है मृतक युवक के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे शेष अभियुक्त जल्द ही पुलिस गिरफ्तार में होगी। वहीं मृतक के घर के परिजन लोगों का कहना है कि मीडिया के माध्यम से हमारी बात को माननीय योगी जी तक पहुंचाया जाए। ताकि जो आरोपी पुलिस की हिरासत से बाहर हैं जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार किया जाए अगर आरोपी नहीं मिलते हैं। तो उनके घर बाबा योगी का बुलडोजर चले ताकि वह स्वयं भाग कर चले आए।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »