Satyavan Samachar

दबंगों ने दंपती को मारी गोली गंभीर हालत में दोनों हायर सेंटर रेफर

दिबियापुर औरैया। दिवियापुर में नरेंद्र यादव के मकान में एक किराएदार ने दूसरे दबंग किरायेदार का वीडियो बनाकर मकान मालिक को दिखा दिया। जिस पर गुस्साए किरायेदार ने अपने साथियों को बुलाकर तमंचे से गोली चलाकर पति-पत्नी को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बा के सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना की जानकारी होने पर एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे और आरोपी व बाइक को पुलिस थाने लाई। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

रविवार को वैसुंधरा गांव में सुरजीत व उसकी पत्नी कुसुमा बीते कई वर्षों से एक मकान में किराए पर रह कर मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलते हैं। कुछ दिन पूर्व दूसरे किराएदार भी इसी मकान में रहने आए उनके गलत लोगों से आना-जाना देख उसने एतराज किया ना मानने पर उसने वीडियो बनाकर मकान मालिक को दिखा दी। जिसके बाद गुस्साए दबंगों ने पति पत्नी पर हमला कर दिया और तमंचा निकालकर गोली चला दी। एक गोली उसकी पत्नी के पेट में लगी जबकि दूसरी उसके सिर में लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया डॉक्टर ने उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया है।

इस दौरान पुलिस को देखकर दबंग वहां से भाग निकले पुलिस ने दौड़कर एक दबंग व बाइक को पकड़ कर थाने ले आई है। घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस कप्तान चारू निगम ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी कर बताया कि वैसुंधरा गांव में हुए विवाद में एक महिला को गोली लगी है। जबकि उसके पति को दबंगों ने बट मार कर घायल कर दिया। पहले से भी अपराधी प्रवृत्ति के हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी चौकी प्रभारी पूजा सोलंकी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा भी मौजूद रहे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »