Satyavan Samachar

सरस वेद कथा एवं पावन यज्ञ का हुआ आयोजन

स्थानीय दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रहा वेद प्रचार सप्ताह

रिपोर्टर रजनीश कुमार

औरैया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत कार्य करने का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन योगाचार्य डॉ गौतम आर्य (दिल्ली) ने अपने मधुर प्रवचनों से श्रोताओं का मन जीत लिया। उन्होंने कहा कि उस प्रभु की महिमा का कोई आर पार नहीं है, उसकी अनंत रचनाएं हैं, और उसकी रचना सुंदर और अद्भुत है। परमात्मा सर्वज्ञ और सर्वशक्तिमान है। उसी ने हजारों और लाखों प्रकार के पदार्थो, हजारों प्रकार के रूप और दिव्य गुण कर्म एवं स्वभाव प्रदान कर हम सभी को अलंकृत किया है।
तीसरे दिन सोमवार को कथा प्रसंग सुनाते हुए आचार्य ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं की भक्ति बुढ़ापे में करो। कल किसने देखा है। 15 साल बचपन में चले गये। 10 साल बुढ़ापे में चले गये। आगे उन्होंने कहा कि आजकल आदमी 100 साल नहीं जीकर 80 साल तक ही जीता है। इसलिए समय जब मिले भक्ति कर लिया करो। बुढ़ापे में शरीर कमजोर हो जाता है और इंद्रियों कम नहीं कर पाती हैं। ऐसी स्थिति में ईश्वर की भक्ति नहीं हो सकती है। आज के समय में दान देना सर्वोत्तम माना गया है। अच्छे कार्य को भी दान दिया जाना चाहिए। वैदिक भजनों, उपदेश का आचार्य सुलभा शास्त्री (मेरठ) आनंद व ज्ञान की गंगा वहा रही है। उन्होंने कहा कि छोड़कर दुनिया के सारेकाम, दो घड़ी भगवान का नाम लें। कार्यक्रम के दौरान प्रधान अंजना गुप्ता, कृष्ण कुमार दुबे, देवेश आर्य, डॉ सर्वेश आर्य, अजय आर्य व राजेंद्र आर्य के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »