Satyavan Samachar

एक मुट्ठी चावल व मिट्टी के लिए घर-घर दस्तक देगी भारतीय जनता पार्टी

रिपोर्टर रजनीश कुमार

फफूँद,औरैया। नगर पंचायत फफूँद में माहेश्वरी गेस्ट हाउस में मेरी माटी मेरा देश महा अभियान की मंडल फफूँद की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिला महामंत्री ललिता दिवाकर ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान को सफल बनाना है सभी वार्डों व गाँव मैं घर-घर पहुंचकर एक मुट्ठी चावल एकत्रित करना है। शहीद परिवारों के यहां पहुंचकर उनको सम्मानित करना है।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार एवं विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है, जिससे देश को उनका कुशल नेतृत्व पुनः मिल सके। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा एवं संचालन अनुज दुबे ने किया इस दौरान मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष ललित दिवाकर, मनु राजपूत, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष विमल चौहान, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश पाल, मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुधांशु शेखर अग्निहोत्री, अजय चौहान, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ला, मुरादगंज मंडल उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी, मंडल संयोजक प्रदीप पांडे, भाजपा मंडल फफूँद मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री सलीम खान, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग पाठक, शिवदत्त राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आलोक दिवाकर, मंगल नायक, सभासद राजीव राजपूत, सभासद अशोक राजपूत, सभासद अनुराग धनगर, श्याम गुप्ता व शिवम दिवाकर आदि लोग रहे

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »