Satyavan Samachar

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने तहसील बिधूना के अधिकारियों / कर्मचारियों आवासीय भवनो की निर्माण प्रक्रिया की शुरू

सुधीर सिंह ब्यूरो चीफ:

औरैया 02 सितंबर 2023 -जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने तहसील बिधूना के अधिकारियों/ कर्मचारियों हेतु आवासीय भवनो के निर्माण प्रक्रिया को प्रारंभ कराने के पूर्व भूमि पूजन करते हुये कार्यदायी संस्था उ०प्र० लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्ता के साथ समयान्तर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि उनकी उपयोगिता सिद्ध हो और अधिकारी कर्मचारी अपने निर्धारित आवासों में निवास कर सकें। उन्होंने इस अवसर पर निर्माणदायी संस्था के सहायक अभियंता श्याम सुन्दर से बनने वाले अवासों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की।

सहायक अभियंता उ०प्र० लोक निर्माण विभाग ने बताया कि 566. 85 लाख रुपये की लागत से कुल 42 आवासीय भवनों का निर्माण किया जायेगा, जिसमें टाइप- 01 के 19, टाइप- 02 के 18, टाइप- 03 के चार तथा टाइप- 04 का एक आवासीय भवन बनाया जाएगा।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, उप जिलाधिकारी बिधूना राजस्व निशांत तिवारी, उप जिलाधिकारी बिधूना न्यायिक, क्षेत्राधिकार बिधूना, तहसीलदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »