Satyavan Samachar

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के PRO निरीक्षक मंजय सिंह को मिली पदोन्नति, निरीक्षक से (CO) पुलिस उपाधीक्षक पद पर मिली पदोन्नति

उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में प्रदेश भर में 117 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पदों पर प्रोन्नत किया गया है।
➡️ इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ मे वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के PRO के पद पर नियुक्त निरीक्षक मंजय सिह को निरीक्षक से (CO) पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुआ।
आज दिनांक 30.08.2023 को निरीक्षक मंजय सिंह को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल द्वारा पुलिस उपाधीक्षक का बैच लगाकर नवीन कार्यक्षेत्र के लिए बधाई दी गई।
पुलिस उपाधीक्षक (CO) मंजय सिंह वर्ष 1996 में उपनिरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा वर्ष 2015 में निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली। इसके दौरान यह वर्ष 2016 में जनपद आजमगढ़ के गम्भीरपुर, अहरौला, जीयनपुर, दीदारगंज, मुबारकपुर, देवगांव थानों के प्रभारी के रूप में नियुक्त रह चुके है।
पुन: वर्ष 2019 में जनपद आजमगढ़ में नियुक्ति के दौरान थानाप्रभारी देवगांव, प्रभारी मीडिया सेल में नियुक्त रह चुके है तथा वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के पीआरओ के रूप में कार्यरत हैं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »