Satyavan Samachar

औरैया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

औरैया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

तुर्कपुर पुलिस ने बुधवार को एक बड़े खुलासे के साथ उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो ग्राम पुठिया से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से ले गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम पुत्र राजेंद्र निवासी नया नगला, थाना जसवंतनगर जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई दिनों से नाबालिग को अपने झांसे में लेकर उसे घर से भगाने की फिराक में था। मौका मिलने पर वह उसे विवाह का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर थाना तुर्कपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे तुर्कपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सुधीर सिंह राजपूत पत्रकार

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »