Satyavan Samachar

दरवाजे पर शोर मचाने से मना किया तो दबंगों ने मां- बेटा को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

दरवाजे पर शोर मचाने से मना किया तो दबंगों ने मां- बेटा को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरपुर-बुदहट

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर में रवि कुमार पुत्र राम सरन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राम अजोर व मनोज पुत्रगण स्व सुबाष और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3),324 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

    थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासी रवि कुमार पुत्र राम सरन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 12 सितंबर को रात 9 बजे के करीब हम लोग अपने दरवाजे पर सो रहे थे, तभी दरवाजे पर चढ़ कर राम अजोर व मनोज पुत्रगण स्व सुबाष और दो अज्ञात लोग शोर मचाने लगे मना करने पर उक्त लोगों ने मुझे और मेरी मां को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायल मां बेटा को अस्पताल भिजवाया।

    इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि रवि कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार गोरखपुर 

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »