Satyavan Samachar

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहजनवा तहसील अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर योग दिवस मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहजनवा तहसील अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर योग दिवस मनाया गया

सहजनवा गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगह-जगह लोग योगाभ्यास कर रहे हैं ।योगाभ्यास से आपकी इच्छाएं तभी पूरी होती है जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हो योग के माध्यम से आप उच्च स्तर की आध्यात्मिकता तक पहुंच सकते हैं।

योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है बल्कि आंतरिक शांति और आत्म जागरूकता प्राप्त करने का एक साधन है जो मानसिक स्थिरता और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है। योग का अंतिम लक्ष्य है सर्वोच्च चेतना का अनुभव करना जो मन को न्याय धर्म और करुणा के साथ रेखांकित करता है। इससे व्यक्ति को शांति और शीतलता प्राप्त होती है। शरीर स्वस्थ मन के बीच एक मजबूत संबंध विकसित होता है ।कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है ।इसी क्रम में आज सहजनवा गीडा सेक्टर 23 के पार्क में उप जिला अधिकारी दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में योगाभ्यास कराया गया इसयोगा अभ्यास में बताया गया कि योग से शारीरिक मानसिक मजबूती आती है जो संतुलन अपने जीवन में संतुलन को बढ़ावा देता है। इस योग अभ्यास में अनेक प्रकार की योग को बताया गया। के सभी ब्लॉक पिपरौली, ब्लाक पाली, ब्लाक सहजनवा ,थाना हरपुर बुदहट, थाना सहजनवा, थाना गीडाऔर सरकारी कार्यायलयों सभी ग्रामपंचायततों पर योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर तहसीलदार राकेश कनौजिया, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ,नायब तहसीलदार राम सूरज ,एवं तहसील ,ब्लाक, एवं थाना के समस्त कर्मचारी एवं तमाम गण उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »