Satyavan Samachar

व्यापारी का पुत्र संदिग्ध हालात में लापता पुलिस घटना की जांच में जुटी।

सकरन/सीतापुर सकरन थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थित में टेंट कारोबारी का पुत्र लापता हो गया है। इस मामले में परिजनों ने कस्बे के ही कुछ लोगों पर गायब किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है थाना व कस्बा सकरन निवासी टेंट कारोबारी केशवराम भार्गव का पुत्र अनूप कुमार मार उम्र 22 वर्ष बुधवार की दोपहर से लापता हो गया। शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। सारी रात रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर तलाश करने के बाद भी अनूप का कहीं पता नही चला। अनूप का मोबाइल फोन भी बुधवार से बंद है। अनूप के अचानक गायब होने से परिजन काफी परेशान है। अनूप के पिता केशवराम ने मामले में कस्बे के ही कुछ लोगों पर अनूप को गायब किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अनूप की तलाश जारी कर दी है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया अनूप के पिता ने कस्बे के ही कुछ लोगों के विरूद्ध तहरीर दी है मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों से पूछतांछ की जा ही है।

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »