Satyavan Samachar

शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए उमड़े श्रद्धालु,बाबा भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय

जलालपुर ।अम्बेडकर नगर। महाशिवरात्रि के पर्व पर बुधवार को जलालपुर सर्किल क्षेत्र के पारा,जलालपुर स्थित शिवालयों व मालीपुर के झारखंड बाबा स्थानो पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का ताता जलाभिषेक के लिए लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक के साथ ही भोलेनाथ को बेर, गेड़ी, भांग, धतूरा, तिल, अक्षत आदि अर्पित कर भगवान की आराधना की। पारा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी संख्या उमड़ी और मेले क्षेत्र के अन्य स्थानों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। जलालपुर नगर के आस्था के केंद्र श्री शीतला माता मठिया मंदिर में सुबह 04:00 बजे से भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी।दर्शन करने आए नगर महामंत्री विकाश निषाद ने कहा कि यह शुभ पर्व भगवान शिव की असीम कृपा, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। शिव साधना से न केवल आत्मबल की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। शिव मंदिरों व शिवालयों में दिन भर हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहता। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही ।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आयुष विश्वविद्यालय का राष्ट्रपति ने किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग न्यूज गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय का राष्ट्रपति ने किया लोकार्पण गोरखपुर। यूपी का पहला महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट का लोकार्पण देश की

Read More »

“मृत्यु के भय को समाप्त करती है भागवत कथा” — पं. घनश्याम मिश्र।

पाली क्षेत्र के तिलौरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पं. घनश्याम मिश्र ने कहा कि मानव जीवन केवल विषय भोग के लिए

Read More »

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्यों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्यों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कार्यक्रम की तारीख भी हुआ तय सदस्यों में दिखा उत्साह गोरखपुर जिले के

Read More »

इटावा में प्रदर्शन तोड़फोड़ मामले में गगन यादव समेत 20 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज!

इटावा में प्रदर्शन तोड़फोड़ मामले में गगन यादव समेत 20 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, पुलिस

Read More »