Satyavan Samachar

चेकिंग कर रहे एआरटीओ की गाड़ी पर डंपर चढ़ाने का किया गया प्रयास..

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया

चेकिंग कर रहे एआरटीओ की गाड़ी पर डंपर चढ़ाने का किया गया प्रयास.. डंपर चालक मालिक सहित लोकेशन देने वाले गिरोह के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज ..

डंपर की टक्कर से एआरटीओ को जान से मारने की कोशिश, सूझ-बूझ से किसी तरह एआरटीओ की टीम ने बचाई जान..

एआरटीओ प्रवर्तन टीम के द्वारा डंपर का पीछा किया गया तो डंपर चालक ने टोल बूथ को भी तोड़ दिया..

एआरटीओ औरैया ने सरकारी काम में बाधा जान से मारने का प्रयास सहित गम्भीर धाराओं में स्थानीय थाने में मुकदमा कराया दर्ज..

जनपद में ओवरलोड वाहन मानकविहीन वाहनों को जनपद की सीमा से पार कराने के लिए एआरटीओ अधिकारी/ खनिज अधिकारी , सेल टैक्स अधिकारी की लोकेशन देने वालो का गिरोह रहता है सक्रिय..

रात्रि भर लोकेशन देने वाले गिरोह की कार/ मोटरसाइकिल हाइवे पर भरती फर्राटा..

अब देखने वाली बात ये होगी जनपद से दिन/ रात्रि ओवर लोड वाहनों को निकालने के लिए सक्रिय लोकेशन गिरोह के सदस्यों पर क्या कार्रवाई होती हैं,

या जिस तरह से एआरटीओ कार्यालय में दलालों का जमावड़ा फिर से देखने को मिलने लगा है, बिगत जूलाई माह 2024 में एआरटीओ कार्यालय में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छापामारी कर दलालों के बैठने के लिए बने अस्थाई दुकानों को बुलडोजर से ढहाकर क़रीब आधा दर्जन दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेज कर कार्रवाई भी की गई थी, परन्तु फिर से एआरटीओ कार्यालय में दलालों की मंडी सजने लगी.. नही पड़ा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छापामारी का कोई ख़ास असर.. ..

या किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है प्रशासन, इन दबंगों को कानून का नही है भय या यूंही लोकेशन देने वाले गिरोह के सदस्यों व दलालों की दंबगई रहेगी बरकरार..

रिपोर्ट – शकील उर्फ राजा पत्रकार..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »