Satyavan Samachar

त्योहार के मद्देनजर व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी खुलवाए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी के साथ की अहम बैठक

औरैया,,जनपद के अखिल भारतीय व्यापारी महा संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को अजीतमल तहसील सभागार में बाबरपुर,अजीतमल, मुरादगंज, भीखेपुर, अटसू ,आदि क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ अहम बैठक की जिसमें क्षेत्रीय व्यापारियों ने जनपद में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी खुलवाए जाने की मांग की है,साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं से भी रूबरू कराया बैठक के दौरान क्षेत्र में अतिक्रमण, बिजली की समस्या साफ-सफाई आदि मांगों सहित अटसू नगर में लगने वाले वार्षिक मेला व ऐतिहासिक दंगल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है, उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने व्यापारियों की मांग व समस्याओं को निस्तारण हर संभव मदद का भरोसा दिया है, तथा क्षेत्र में पैदल गस्त व त्योहार पर फुटकर बारूद बिक्री से संबंधित अतरिक्त लाइसेंस जारी किए जाने की भी मांग की है उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने व्यापारियों को सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए सभी व्यापार मंडल व क्षेत्रीय जनता से सहयोग की अपील की है वहीं व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को सीनरी देकर सम्मानित किया,इस मौके पर बाबरपुर नगर अध्यक्ष अवनीश दुबे, भीखेपुर नगर अध्यक्ष संजय पाल, छोटे कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह सेंगर, अभिषेक गुप्ता, अमन सविता, अनुज तिवारी, शकील उर्फ राजा पत्रकार, संजय सिंघानिया, महावीर राजपूत, दीपू दुबे ,निर्भय, रिंकू बिश्नोई, नरेंद्र सेंगर, अनुपम कुशवाहा, कालीचरण, विवेक मिश्रा, ओमवीर यादव, सहित भारी संख्या में व्यापारी लोग मौजूद रहे l

Report Md Shakeel Auraiya..

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »