Satyavan Samachar

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। इस बारे में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज को भी कई बार फोन किया गया एवं व्हाट्सएप मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक,निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, घनश्याम मीना हमीरपुर, दिनेश जौनपुर और रविंद्र मंडेर प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं। अरविंद भंगारी आगरा और नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बने हैं। अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। चंद्र प्रकाश सिंह अभी तक बुलंदशहर के डीएम थे। भानु चंद्र गोस्वामी आगरा के डीएम थे। अरविंद कुमार चौहान अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई !!

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत को सीएम ने बताया अद्भुत, असाधारण, अतुल्य इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का किया अभिनंदन, की इतिहास गढ़ते रहने की कामना लखनऊ, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में

Read More »

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा ??

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुलडोजर कार्रवाई असंवैधानिक है। हम सुप्रीम कोर्ट को बधाई देते है। आभार प्रकट करते है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उम्मीद है कि बुलडोजर कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि न्याय के

Read More »

शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा करने के लिए “उपवन योजना” की शुरुआत करने जा रही योगी सरकार !

योगी सरकार मियावाकी तकनीक से काशी में प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक कर रही विकसित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंचनपुर और सारंग तालाब के पास 148 पौधे लगाकर “उपवन योजना” का करेंगे शुभारंभ दोनों स्थानों पर लंबी आयु वाले पौधे लगाकर सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड और मालियों की होगी तैनाती 1 एकड़ भूमि पर पौधरोपण के साथ

Read More »

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »