Satyavan Samachar

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी

नई दिल्ली: लोकसभा सीटों के नतीजे आने के बाद मंगलवार को राहुल, सोनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने शाम 5:30 बजे पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, ‘देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे माडंड में था कि जब हमारा अकाउंड सीज किया, सीएम को जेल में डाला तब मेरे माउंट में था, जनता संविधान बचाने लड़ेगी। ‘उन्होंने कहा कि जनता से, इंडिया गठबंधन के पार्टनर को और अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने संविधान बचाने का सबसे बड़ा कदम ले लिया है। हमने हिंदुस्तान को नया विजन दिया। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम रिजल्ट को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। भाजपा ने एक व्यक्ति के नाम पर वोट मांगे, यह उनकी हार है।

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में भाजपा बहुमत से दूर है। उसे 32 से ज्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है। 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं। हालांकि, NDA की सरकार बनती दिख रही है।

रुझानों में NDA 298 और I.N.D.I.A. 228 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान दिख रहा है। लखनऊ के रामबाई इलाके के काउंटिंग सेंटर पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप।

प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप गांव हरदी में भूमाफिया बताये गए प्रधान पर ग्रामीणों

Read More »

जमीन पर कब्जे का आरोप: सहजनवा में हल्का लेखपाल की रिपोर्ट पर भी उठे सवाल।

जमीन पर कब्जे का आरोप: सहजनवा में हल्का लेखपाल की रिपोर्ट पर भी उठे सवाल फांट के मुताबिक हिस्से की जमीन पर कब्जे का आरोप,

Read More »

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »