Satyavan Samachar

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे।

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे। विवादों में रहने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष के लगे मुर्दाबाद के नारे।

Read More »

AMBEDKAR NAGAR हत्या कर हाईवे पर फेंके गए युवक की हुई पहचान

अम्बेडकरनगर

हत्या कर एक दिन पहले नेशनल हाईवे के किनारे फेंके गए युवक के शव की पहचान हो गई है। संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद से युवक चार मई को लापता हुआ था। उसकी बाइक अगले दिन संतकबीरनगर बस्ती हाईवे पर मिली थी।नेशनल हाईवे पर भटपुरवा गांव के निकट रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में पिटाई के बाद हत्या की बात सामने आई थी। पहचान छिपाने के लिए ही शव यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस को अनुमान था कि शव आजमगढ़ निवासी किसी व्यक्ति का होगा। लेकिन अब उसकी पहचान संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद थाना अंतर्गत बसलोहिया निवासी संतोष प्रजापति (28) के रूप में हुई।बताया जाता है कि संतोष चार मई की दोपहर करीब बाइक से घर से निकला था, इसके बाद वह लापता हो गया था। पांच मई को खलीलाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। कुछ देर बाद ही लावारिस दशा में उसकी बाइक बस्ती हाईवे पर खड़ी मिली। इसी दिन बसखारी में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने पहचान होने के बाद अब जांच की दिशा तेज कर दी है। युवक के भाई राकेश प्रजापति ने सोमवार को  पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे।

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे। विवादों में रहने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष के लगे मुर्दाबाद के नारे।

Read More »

पूर्व प्रधान ने जिला बार एसोसिएशन में दिया प्रार्थना पत्र। हाशिम पर लगाए गंभीर आरोप।

पूर्व प्रधान ने जिला बार एसोसिएशन में दिया प्रार्थना पत्र। हाशिम पर लगाए गंभीर आरोप औरैया : पूर्व प्रधान दिवाकर पांडेय और उनके भतीजे पर

Read More »

पाप का घड़ा भर गया, औरैया का ‘नटवरलाल’ अपने गैंग के साथ फसा कानून के शिकंजे में, बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकद्दमा हुआ दर्ज।

पाप का घड़ा भर गया, औरैया का ‘नटवरलाल’ अपने गैंग के साथ फसा कानून के शिकंजे में, बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकद्दमा हुआ दर्ज

Read More »

आजमगढ़ थाना पवई पुलिस को गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी ।

आजमगढ़ थाना पवई पुलिस को गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी । पूर्व की घटना का विवरण वादी प्रदीप कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी

Read More »