Satyavan Samachar

मुजफ्फरनगर में एमबीबीएस कर रही छात्रा की मौत का मामला

अजीतमल औरैया। क्षेत्र और माता पिता का नाम रोशन करने वाली कृतिका चौहान का अंतिम संस्कार यमुना नदी किनारे सिकरोड़ी घाट पर शनिवार को किया गया। अंतिम संस्कार में जुटी हजारों लोगों की भीड़ में हर किसी की आंखें नम थीं।

जनता इंटर कालेज अजीतमल के प्रवक्ता पद पर कार्यरत राहुल चौहान और परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत उनकी पत्नी सुलेखा को जितना गर्व अपनी होनहार पुत्री कृतिका चौहान पर था। उससे कहीं अधिक गर्व क्षेत्र के लोगों को उसकी योग्यता पर था। शिक्षा में शुरू से ही क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली कृतिका अपने हंसमुख स्वभाव से सभी लोगों के लिए आंख का तारा थी।

मुजफ्फरनगर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही कृतिका की मौत हर किसी के लिए स्वप्न जैसा था। अंदरूनी चोटों और गर्दन पर चोट आदि से स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना से संबंधित जनपद के थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया। किंतु क्षेत्र ने होनहार बेटी को हमेशा के लिए खो दिया। जनता इंटर कालेज, जनता महाविद्यालय स्टाफ/कर्मचारियों के अलावा क्षेत्र के लोग अंतिम संस्कार में मौजूद रहे मुख्या मंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिऐ मागा की!

रिपोर्ट, गौरव सिंह औरैया 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई !!

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत को सीएम ने बताया अद्भुत, असाधारण, अतुल्य इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का किया अभिनंदन, की इतिहास गढ़ते रहने की कामना लखनऊ, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में

Read More »

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा ??

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुलडोजर कार्रवाई असंवैधानिक है। हम सुप्रीम कोर्ट को बधाई देते है। आभार प्रकट करते है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उम्मीद है कि बुलडोजर कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि न्याय के

Read More »

शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा करने के लिए “उपवन योजना” की शुरुआत करने जा रही योगी सरकार !

योगी सरकार मियावाकी तकनीक से काशी में प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक कर रही विकसित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंचनपुर और सारंग तालाब के पास 148 पौधे लगाकर “उपवन योजना” का करेंगे शुभारंभ दोनों स्थानों पर लंबी आयु वाले पौधे लगाकर सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड और मालियों की होगी तैनाती 1 एकड़ भूमि पर पौधरोपण के साथ

Read More »

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »