Satyavan Samachar

बड़ी कठिन डगर है पनघट की देखना है अम्बेडकर नगर के नए कप्तान किस डगर तक पहुंचेंगे !

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर..

अम्बेडकर नगर।प्रदेश के मुखिया के निर्देश के बाद पुलिस की सख्ती देखी गई और छुटभैय्या फुटकर गांजा तस्करों को भी पकड़ा गया। प्रदेश के मुखिया ने सख्त निर्देश दिया है कि एक पत्ती भी गांजे की प्रदेश में नहीं आनी चाहिए । फिर भी पूरे जनपद में धड़ल्ले से व्यवसाय चल रहा है ,नवागत कप्तान के आने के बावजूद मुख्यालय पर ही तीन से चार केंद्र ऐसे हैं जहां से आसानी से गांजा बिक रहा है।यह किसी से छिपा भी नहीं है कि कहां बिक रहा है ? लेकिन जब पुलिस यहां से गुजरती है तो लगता है कि पुलिस की आंखें उस ओर बंद हो जाती हैं या यूं कहें की तस्कर पर इतना बड़ा संरक्षण है कि उसे किसी का डर नहीं है। अब समझना यह है कि आखिर रसूखदार वह कौन है ? अभी कुछ सप्ताह पहले ही खुले हम गांजा बेचे जाने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी परंतु कार्यवाही सिफर रही।अगले एक से दो सप्ताह में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हो सकते हैं।क्या नवागत कप्तान वहीं स्थानांतरण के बावजूद कार्यमुक्त न होने वाले आरक्षियों के बारे में भी विचार करेंगे।क्या नवागत कप्तान द्वारा एक ही थाने पर लंबे समय से तैनात सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों की पोस्टिंग का कार्यकाल देखते हुए करेंगे स्थानांतरण। जनपद में तैनात फालोअरो के वेतन का भुगतान न होने के कारण परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। देखना है कि जनपद में मिल रहे अज्ञात शवों के तक तक क्या जनपद के नए कप्तान पहुंच पाएंगे। एंव विवादित थाना अध्यक्षों पर क्या करेंगे विचार।बड़ी कठिन डगर है पनघट की देखना है अम्बेडकर नगर के नए कप्तान किस डगर तक पहुंचेंगे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »