Satyavan Samachar

 माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज !

 माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज /प्रशासनिक न्यायमूर्ति सत्र संभाग राम मनोहर नारायण मिश्रा के अमूल्य एवं कुशल निर्देशन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य के कुशल नेतृत्व एवं निगरानी में जनपद न्यायालय एवं बाह्य न्यायालय बिधूना तथा जनपद औरैया के विभिन्न राजस्व न्यायालय तथा अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोकतंत्र का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ ग्रीश कुमार वैश्य माननीय जनपद न्यायाधीश औरैया,मनराज सिंह विशेष न्यायाधीश पाक्सो तथा समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा सरस्वती वंदन तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश औरैया द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कर लोक अदालत को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य द्वारा न्यायालय तथा लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में लगे बैंकों के पंडालों का निरीक्षण किया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया श्रीमती स्वाति चंद्रा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14603 वादों का निस्तारण हुआ। जिसमें कुल ऋण 10056792 रुपए व 331590 रुपए के अर्थदंड की वसूली की गई व 9176352 रुपए का प्रतिकर प्रदान किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य द्वारा एक वाद निस्तारित किए गए। एमएसीटी औरैया में कुल 12 क्लेम तय कर पीड़ितों को 9040000 रुपए का प्रतिकर अवार्ड दिया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय औरैया द्वारा 48 वाद तय किए गए। स्थाई लोक अदालत द्वारा 10 वाद, जगन्नाथ मिश्रा अध्यक्ष उपभोक्ता फॉर्म औरैया द्वारा 08 वाद, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मनराज सिंह द्वारा दो वाद, अपर जिला जज प्रथम विकास गोस्वामी द्वारा विद्युत अधिनियम के 153 वाद, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट सैफ अहमद द्वारा 07 वाद, संजय सिंह अपर जिला जज द्वितीय द्वारा 9 वाद, सुनील कुमार अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय द्वारा 10 वाद, जीवक कुमार मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट औरैया द्वारा 1234 वाद, श्रीमती निधि सिसौदिया सिविल जज सीडी औरैया द्वारा 594 वाद, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह अपर सिविल जज सीडी द्वारा 170 वाद, दिवाकर कुमार सिविल जज सीडी /एफटीसी द्वारा 157 वाद, प्रवीण सिंह सिविल जज जूडी द्वारा 331 वाद, शालिनी त्यागी न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया द्वारा एक 408 वाद, श्रीमती निशा अली अपर सिविल जज जूडी/ एफटीसी/ महिलाओं के विरुद्ध अपराध औरैया द्वारा 202 वाद, सुश्री शिवानी सिंह सिविल जज जूडी /एफटीसी औरैया द्वारा 153 वाद, बाह्य न्यायालय बिधूना में तैनात शमशुल हसन सिविल जज जूड़ी बिधूना द्वारा 510 वाद निसारित किए गए। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा 6419 वाद, परिवहन विभाग द्वारा 1253 वाद, सब रजिस्टार औरैया द्वारा 2567 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों द्वारा 218 वादों का निस्तारण कर 10056792 रुपए की बैंक ऋण वसूली की गई। भारत सरकार निगम द्वारा 91 मामले निस्तारित हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 06 प्री लिटिगेशन परिवारिक वाद भी निस्तारण हुए। जनपद औरैया में 6.12.2023, 07.12. 2023 व 08.12.2023 को विशेष लोक अदालत तथा 09.12.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14809 वादों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक वादों का निस्तारण हुआ। ऐसा अभूतपूर्व प्रदर्शन माननीय न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग औरैया के निर्देशन में संभव हो पाया।

सुधिर सिंह राजपूत औरैया.. 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

योगी सरकार ने जारी किया निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरण का शासनादेश शासनादेश जारी हाेते ही वितरित किये जाने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर पिछले वर्ष 1.85 करोड़ परिवार ने उठाया था निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का लाभ हर वर्ष साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर वितरित किया जाता है निशुल्क एलपीजी सिलेंडर लखनऊ,

Read More »

त्योहार के मद्देनजर व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी खुलवाए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी के साथ की अहम बैठक

औरैया,,जनपद के अखिल भारतीय व्यापारी महा संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को अजीतमल तहसील सभागार में बाबरपुर,अजीतमल, मुरादगंज, भीखेपुर, अटसू ,आदि क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ अहम बैठक की जिसमें क्षेत्रीय व्यापारियों ने जनपद में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी खुलवाए जाने की मांग की है,साथ

Read More »

स्वर्गीय भुज्जी लाल सेन जी की पुण्यतिथि में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचिव पहुंचे !

जिला दमोह मध्य प्रदेश श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने कहा मेरा अनन्य भक्त थे स्वर्गीय भुज्जीलाल सेन जी दमोह:-भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में जबेरा तहसील अंतर्गत ग्राम सड़क हरदुआ में 5 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया दुर्गा चालीसा के

Read More »

मिशन शक्ति फेज 5.0 को सफल बनाने में सराहनीय कार्य करने वाली महिला बीट पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

श्री हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु किये गये कार्यों के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओ व एकीकृत हेल्प लाइन न. UP 112, महिला हेल्प लाइन न. 1090, चिल्ड्रेन हे0ला0न0 1098,साइबर अपराध हे0ला0न0 1030 ,मुख्यमंत्री हे0ला0न0 1076, POSH एक्ट आदि की बरामदगी तथा

Read More »