Satyavan Samachar

सेंट्रल बैंक की शाखा के कर्मचारियों ने किया घोटाला

रिपोर्टर रजनीश कुमार

जनपदऔरैया के विकासखंड औरैया के ग्राम पंचायत पंहर में एक मिहोली सेंट्रल बैंक की शाखा खोलकर सेंट्रल बैंक के कर्मचारी ने करीब 50 लाख का घोटाला किया है l लोग पैसा जमा करते रहे उनकी रसीद वह देता रहा जब पैसे निकालने लोग पहुंचे तब उन्हें जानकारी मिली कि बैंक में पैसा ही जमा नहीं किया गया l अब पैसे मांगने के लिए खाता धारकों ने सेंट्रल बैंक से संपर्क किया तो बताया गया शाखा संचालक उमेश श्रीवास्तव औरैया के प्रेमानंद आश्रम का रहने वाला है आज भी टाल मटोल पैसे देने के लिए कर रहा है कई महीने गुजर चुके हैं l पैसा उनके खाते में डाला नहीं गया है लोग परेशान है त्योहारों की कड़ी लगातार चल रही पैसे ना होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l बैंकों में जमा पैसा इसलिए किया जाता है जो परेशानी के समय काम आ सके खाता धारकों ने बताया की अब बैंकों पर भी विश्वास उठ रहा है l अब कहां पैसा जमा किया जाए पीड़ित खातेदार ने शासन प्रशासन से मांग की ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर दंडित किया जाए तथा उनके खाते में जमा पैसे दिलाये जाए जिससे बैंकों पर विश्वास बना रहे इससे पूर्व कई आरडीएफडी करने वाली बीमा कंपनियां भाग चुकी हैं l लोगों की पसीने की कमाई का पैसा पानी में बह गया है इन पर कड़ी कार्रवाई न होने के कारण वित्तीय व्यवस्था देखने वाले कर्मचारियों के हौसले बुलंद है l इन्हें ऐसी कड़ी सजा दी जाए जिससे ऐसी पुनरावृतिना ना हो सके 15 निवासी खाताधारक नरेंद्र सिंह ने बताया मेरे खाते में 85500 जमा किए गए थे l वह खाते में नहीं है इसी प्रकार मेरी भतीजी डोली के 45000 रुपए जमा है उसे भी यह कर्मचारी पैसा देने के लिए टालमटोल कर रहा है l पैसा शीघ्रदिलाए जाने की मांग की है जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकइस प्रकरण को संज्ञान में लें जिससे भगोड़े कर्मचारी से पैसा दिलाया जा सके l

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »