Satyavan Samachar

प्रधान आयकर आयुक्त-प्रथम आगरा एस नैय्यर अली नजमी एवं अपर आयकर आयुक्त रेंज

प्रधान आयकर आयुक्त-प्रथम आगरा एस नैय्यर अली नजमी एवं अपर आयकर आयुक्त रेंज ए2(1), आगरा श्री शैलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयकर कार्यालय, औरैया द्वारा होटल देव औरैया में आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें आयकर अधिवक्ता गण व चार्टर्ड अकाउटेंट्स, व्यापारी संघ और करदाता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालनआयकर अधिकारी श्री मंयक मिश्रा द्वारा किया गया।
बैठक में आयकर अधिकारी श्री मंयक मिश्रा ने आहवन करते हुए कहा कि सभी करदाता समय से चालू वित्तीय वर्ष की अग्रिम कर की किस्त अवश्य जमा करा दें जिससें ब्याज व पेनाल्टी से बचा जा सकें। इसके अलावा करदाताओं से समय से आयकर रिटर्न भरने एवं रिटर्न में सही एवं सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा ताकि आयकर विभाग द्वारा भेजे जाने वाले नोटिसों से होने वाली परेशानी से बच सके।कार्यक्रम में यह भी बताया गया की पैन एवं आयकर से सम्बधित अपनी समस्याओं का निराकरण आयकर कार्यालय औरैया में करा सकते है।
कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त-I, आगरा श्री एस नय्यर अली नजमी ने करदाताओं से आयकर भरकर देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की और आयकर विभाग के नए प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिवक्ता व चार्टर्ड अकाउटेंट ने अपनी भूमिका अदा करने का बचन दिया, इस अवसर पर आयकर अधिकारी (मु.) श्री तरुण सिंह सैनी , आयकर निरीक्षक नीरज सिंह, कर सहायक शिवम पाल एवं कर सहायक अमन तिवारी, और अंकित कुशवाहा तथा ब्रज बिहारी पाण्डेय चार्टर्ड अकाउटेंट, वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वनाथ सिंह सेगर, अनुराग अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

मयंक मिश्रा
आयकर अधिकारी
औरैया

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »