Satyavan Samachar

सातों निकायों को मिला 4.86 करोड़ रुपये का मिला बजट

सुधीर सिंह ब्यूरो चीफ औरैया:

15वें वित्त की जारी हुई दूसरी किस्त से होगा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम शासन स्तर से जारी हुई धनराशि का खर्च पी एफ एम एस पोर्टल से सुनिश्चित करने के निर्देश

औरैया। नगर पालिका परिषद औरैया समेत जिले के सात निकायों में विकास कार्यों को लेकर 15वें वित्त की दूसरी किस्त स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ की ओर से जारी की गई है। 4.86 करोड़ रुपये की जारी हुई धनराशि से जल्द जनता की मूलभूत सुविधाओं पर तेजी से काम कराए जाएंगे। तय एजेंडों के तहत निकायों की तस्वीर बदलने के कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय निकाय निदेशालय सहायक निदेशक (लेखा) अखिल सिंह की ओर से जारी हुए बजट को लेकर दिशा -निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक निकाय को अलग- अलग धनराशि आवंटित की गई है। निकायों में कार्यों को देखते हुए इस बजट से काफी कुछ सुधार किए जा सकते हैं। 15 वें वित्त की यह दूसरी किश्त निकायों के लिए जारी हुई है।

निकाय अध्यक्ष से लेकर अधिशासी अधिकारी पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक के एजेंडों व शहर कस्बा की अव्यवस्थाओं को चिह्नित भी करने लगे हैं। खासकर जलभराव, टूटी सड़क, कच्चे मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, बेपटरी पेयजल व्यवस्था से लेकर कई बिंदु शामिल हैं। औरैया नगर पालिका परिषद की बात की जाए तो यहां जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर काफी काम किया जाना है।
शासन से औरैया नगर पालिका परिषद को 1.94 करोड़ रुपये का बजट मिला है। शासन से मिली इस धनराशि का व्यय पी एफ एम एस पोर्टल के जरिए किया जाएगा। इसकी अनिवार्यता सुनिश्चित की गई है।
—————
निकाय जारी हुई धनराशि

औरैया 1,94,30568

अछल्दा 22,48,482

अटसू 28,47,054

बाबरपुर-अजीतमल – 64,00,116

बिधूना 75,35,868

दिबियापुर 62,23,614

फफूंद 39,59,784

बोले पालिका अध्यक्ष—-
शहर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में बजट खपाया जाएगा। लोगों को सड़क, नाली, प्रकाश, प्रसाधन आदि व्यवस्थाओं के लिए परेशान न होना पड़े इस पर ध्यान दिया जाएगा। मिलने जा रहा बजट काफी हद तक राहत देगा।-अनूप गुप्ता, औरैया नगर पालिका अध्यक्ष
बोले अधिकारी—-
जिले के सातों निकायों को 4.86 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। 15वें वित्त की जारी हुई इस दूसरी किस्त से काम कराए जाएंगे। धनराशि का व्यय पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »