Satyavan Samachar

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करेगा व्यापार मंडल-आलोक दीक्षित

इटावा -जीएसटी विभाग के जो अधिकारी व कर्मचारी बड़े नगरों को छोड़ अब गांव तथा छोटे कस्बों में दुकान चलाने वाले ऐसे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिनका टर्नओवर कभी 40 लाख के दायरे को नहीं छू सकता, जबकि सरकार द्वारा 40 लाख तक टर्नओवर वाले व्यापारियों जीएसटी पंजीकरण से बाहर रखा है। सरकारी आदेश को दरकिनार कर अधिकारी अवैध वसूली के लिए दबाव बनाकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश अब ऐसे अधिकारियों के खिलाफ दो दो हाथ करेगा।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री आलोक दीक्षित ने कहा कि किसी भी छोटे कस्बे अथवा गांव में जीएसटी अधिकारी जीएसटी पंजीकरण के लिए दबाव बनाते हैं तो उनको घेर कर बैठाया जाए और बड़े अधिकारी को बुलाकर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा नें कहा कि सराफा व्यवसायी किसी अंजान व्यक्ति से कोई सामान न खरीदें,यदि खरीदते भी हैं तो उस व्यक्ति का आधार कार्ड ,फोन नं अवश्य लें,और उस सामान की पूरी कीमत दें,अन्यथा व्यापार मंडल उनकी कोई मदद नहीं कर पायेगा, इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संजय वर्मा नें कहा कि व्यापारी अपनें प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवायें इससे चोरी आदि के साथ व्यापारीयों का उत्पीड़न करनें वालों से भी मुक्ति मिलेगी,
महिला व्यापार मंडल की प्रदेश महासचिव सुशीला राजावत नें महिला व्यापारीयों के साथ आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
काजी पैट्रोल पम्प पर आयोजित मीटिंग में पम्प के मालिक जनाब साजिद हुसैन को आज व्यापार के जिलाउपाध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया, मीटिंग का संचालन जिलामहामंत्री रिषी पोरवाल नें किया,
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, लाइन पार अध्यक्ष योगेश पांडे, शहर कोषाध्यक्ष गौस मुहम्मद, शहर बरिष्ठ उपाध्यक्ष शाकिर भाई,महिला जिलाउपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल,जिला सचिव लखन सोनी, युवा शहर अध्यक्ष बल्लू मंसूरी सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई !!

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत को सीएम ने बताया अद्भुत, असाधारण, अतुल्य इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का किया अभिनंदन, की इतिहास गढ़ते रहने की कामना लखनऊ, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में

Read More »

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा ??

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुलडोजर कार्रवाई असंवैधानिक है। हम सुप्रीम कोर्ट को बधाई देते है। आभार प्रकट करते है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उम्मीद है कि बुलडोजर कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि न्याय के

Read More »

शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा करने के लिए “उपवन योजना” की शुरुआत करने जा रही योगी सरकार !

योगी सरकार मियावाकी तकनीक से काशी में प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक कर रही विकसित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंचनपुर और सारंग तालाब के पास 148 पौधे लगाकर “उपवन योजना” का करेंगे शुभारंभ दोनों स्थानों पर लंबी आयु वाले पौधे लगाकर सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड और मालियों की होगी तैनाती 1 एकड़ भूमि पर पौधरोपण के साथ

Read More »

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »