Satyavan Samachar

अवैध नर्सिंग होम खोलकर किया जा रहा मानव जीवन के साथ खिलवाड़।

अनिल यादव क्राइम रिपोर्टर

अवैध नर्सिंग होम खोलकर किया जा रहा मानव जीवन के साथ खिलवाड़। आजमगढ़ जनपद के अहिरौला विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर बाजार में खुलेआम अवैध नर्सिंग होम का बिना किसी रोक-टोक के संचालन किया जा रहा है आपको बताते चलें कि ऐसे नर्सिंग होमो के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है क्षेत्र वासियों का कहना है कि ऐसे नर्सिंग होम गरीब और भोली भाली जनता को बहला फुसला करके अपने नर्सिंग होम में गलत व फर्जी दवावो से ट्रीटमेंट करते हैं और जब मरीज की तबीयत नाजुक हो जाती है तो उसे अपने यहां से रेफर कर देते हैं और मरीज का आर्थिक व शारीरिक शोषण करते हैं क्षेत्र वासियों का कहना है कि हम लोग इसकी शिकायत अखबार के माध्यम से कई बार कर चुके हैं लेकिन इन नर्सिंग होम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है ना ही इनकी जांच होती है ऐसे में इनकी जांच कब होगी और इनको कब बंद करवाया जाएगा यह सवाल हम प्रशासन से पूछते हैं और ऐसे सवालों को पूछना हमारा कर्तव्य बनता है आगे देखना है कि प्रशासन इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करता है

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »