Satyavan Samachar

भू माफिया दबंग के हौसले बुलंद फर्जी बैनामा करके दबंग करना चाहते हैं कब्जा

भू माफिया दबंग के हौसले बुलंद फर्जी बैनामा करके दबंग करना चाहते हैं कब्जा

रिपोर्टर रजनीश कुमार:

उत्तर प्रदेश सरकार दबंग भू माफियाओं पर लाख शिकंजा कसने की बातें कहे लेकिन प्रदेश की जो वास्तविक हकीकत है वह कुछ और ही बयां कर रही है। बेखौफ दबंग भूमाफिया गरीबों की जमीन पर शिकंजा कसते जा रहे हैं और गरीब प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हैं, तो सिर्फ बदले में आश्वासन ही मिलता है। मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के तहसील विधना के थाना क्षेत्र सहार में बेखौफ दबंग भू माफियाओं का कहर देखने को मिला है जहां एक महिला ने राजस्व विभाग में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसे उसके एवज में सिर्फ आश्वासन ही मिला। दबंग की हौसले बुलंद जो की मारपीट व गाली गलौज करके जमीन हड़पना चाहते हैं भू माफिया भारत सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र विनोद ने 10 साल पूर्व बेची थी जमीन सीता देवी पति राधेश्याम को जमीन अब दबंग करना चाहते हैं कब्जा, पीड़ित का आरोप है कि जब शिकायत करने गयी तो उसे सिर्फ आश्वासन दे दिया गया लेकिन मामले पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और दबंग भूमाफिया जमीन पर कब्जा करने में लगे हुए हैं। इसके बाद आखिर प्रशासन की आंखें क्यों नहीं खुली, यह सबसे बड़ा सवाल राजस्व विभाग की कार्यशैली पर खड़ा होता है। मीडिया से वार्तालाप के दौरान पीड़ित ने जब अपना दर्द बताया, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत उसने प्रशासन से भी की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कहा कि उसने कब्जा करने वाले लोगों से हाथ जोड़कर गड़गड़ा कर विनती भी की कि वह उनसे लड़ने लायक नहीं है लेकिन दबंग गाली गलौज कर व जान से मारने की धमकी देते रहते हैं ।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »