Satyavan Samachar

जिलाबदर अभियुक्त को पकड़कर जेल भेजा गया

सुधीर सिंह ब्यूरो चीफ औरैया

जिलाबदर अभियुक्त को पकड़कर जेल भेजा गया

अजीतमल औरैया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरसान चौकी क्षेत्र में अभियुक्त सुनील कुमार चौहान पुत्र विश्वनाथ सिंह अन्तर्गत धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 थाना अजीतमल में जिला बदर किया गया था। एस आई सन्तोष कुमार मय हमराह गौरव चौधरी व कुलदीप के साथ ग्राम भदसान में तिराहा पर पहुँचा तो मुखबिर से खास सूचना मिली कि जिला बदर सुनील कुमार चौहान पुत्र विश्वनाथ सिंह भदसान अपने घर पर आया है यदि जल्दी की जाय तो पकड़ा जा सकता है मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर चल दिये जैसे ही हम पुलिस वाले सुनील कुमार चौहान के घर पर पहुंचे तो वह घर के दरवाजे के बाहर खड़ा था भागने लगा तभी पुलिस वालों ने घेर कर मौके पर ही पकड़ लिया।पकड़े गये व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया की त्यौहार की वजह से घर आया था। थाना कार्यालय से जानकारी की गई तो माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा दि022-6-2023 से अपराध संख्या 354/23 पर जिला बदर घोषित किया गया है और जिले में 6 माह के लिए जिले की सीमा में न आने को रोका गया है आदेश की जानकारी के बाद भी अभियुक्त जिले की सीमा में घर पर आया है और माननीय जिलाधिकारी महोदय के आदेश का उल्लंघन किया है जो कि धारा 3/10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 से अवगत कराते हुए समय करीब रात्रि 09.00 बजे गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिला बदर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »