कोतवाली क्षेत्र भीखेपुर के पास नहर जेनपुर गांव के पास मिला अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
सोमवार दोपहर निचली गंगा नहर में अज्ञात महिला का शव बहने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया। कई घंटो की तलाश के बाद शाम को आखिरकार पुलिस शव को नहर से बाहर निकालने में कामयाब रहा । शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सोमवार दोपहर अजीतमल थाना क्षेत्र के अमावता गांव निवासी कुछ ग्रामीणों ने नहर में एक महिला का शव तैरते हुए देखा और सूचना पुलिस को दी । इस पर पुलिस ने नहर की पटरी पर मोर्चा जमा लिया और शव की तलाश शुरू कर दी। सी ओ मनोज गंगवार, कोतवाल रमेश सिंह के साथ मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी ने नहर के बहाव की दिशा में जैनपुर गांव के पास शव के आने का इंतजार किया। लगातार कई घंटो के प्रयास के बाद टड़वा नहर पुल पर शव को बाहर निकालने में कामयाबी मिल गई।
सी ओ अजीतमल ने बताया कि शव 35 से 40 साल की महिला का है जिसने हरे रंग की टीशर्ट के साथ अधोवस्त्र पहन रखे थे।
रिपोर्ट अनुज कुमार औरैया।

