Satyavan Samachar

लेखपाल महोदय को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।

आजमगढ़ जिले के सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सगड़ी तहसील में लेखपाल महोदय को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा। तहसील परिसर में उस समय हलचल मच गया जब लेखपाल संघ अध्यक्ष को ही एंटी करप्शन टीम ने पैमाइश के नाम पर दस हजार रूपए रिश्वत लेते हुऐ रंगेहाथ पकड़ा। एंटी करप्शन की टीम ने जीयनपुर कोतवाली में आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।एंटीकरप्शन टीम की इस कार्रवाई से पूरे महकमे में तहलका मच गया।
सगड़ी तहसील के सपहा चांद गांव का रहने वाला एक किसान राजेश मौर्य को अपनी जमीन की पैमाइश करानी थी। जिसके लिए वह लेखपाल उत्तम सिंह से मिलकर बात किया। तथा पैमाइश के लिए पत्र देने के बाद से लेखपाल उत्तम सिंह उसे बार बार दौड़ा रहे थे। लगातार अनुरोध पर लेखपाल ने पैमाइश के नाम पर दस हजार रुपये मांगा। राजेश मौर्य ने। लेखपाल को दस हजार रिश्वत की मांग से परेशान गरीब किसान राजेश ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम आजमगढ़ से किया। जिस पर एंटी करप्शन आजमगढ़ एवम वाराणसी की संयुक्त टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ने कि तैयारी में जुट गए प्लान के तहत मंगलवार की सुबह ही टीम तहसील मुख्यालय पहुंच गई। इसके बाद राजेश ने लेखपाल को फोन कर पैसा देने की बात कहीं। जिस पर लेखपाल ने उसे तहसील पर ही बुला लिया। किसान लेखपाल के पास पहुंचा और उसे जैसे ही दस हजार रुपये दिया वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने आरोपी लेखपाल को जीयनपुर कोतवाली लेकर पहुंची जहां उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। एंटी करप्शन टीम में विनोद कुमार यादव, श्याम बाबू, शैलेंद्र कुमार, नंदलाल शर्मा, ओंकार सिंह, आशीष शुक्ला, अश्विनी कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार आदि बड़ी चतुराई के साथ अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी निर्वाह किए। एंटी करप्शन टीम की सराहना कार्य देखकर किसान के मन में उत्साह जगा

SATYAVAN SAMACHAR

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »