Satyavan Samachar

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस

   गोरखपुर हरपुर बुदहट

      थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे के करीब उस समय हड़कम्प मच गया, जब यज्ञ में मैजिक वाहन से लदी सब्जी लेकर पहुंचे ड्राइवर की एक चूक से पास में खेल रहे एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, वही हंगामे की सूचना मिलते ही हरपुर बुदहट, सहजनवा, और गीडा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराते हुए बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

  मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न तीन बजे के करीब बैजलपुर निवासी मनोज कन्नौजिया का छः वर्षीय पुत्र श्रेयांश भागवत कथा के पांडाल के पास खेल रहा था , तभी यज्ञ में होने वाले भंडारे के लिये सब्जी लदा वाहन (मैजिक) गाड़ी आयी और पीछे बैक करते समय बालक गाड़ी के नीचे आ गया, जिससे गाड़ी का पहिया बालक के सिर पर चढ़ गया,और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, स्वजनों को जब इसकी सूचना हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा करने लगे, सूचना पर पहुंची तीन थानों की फोर्स ने हंगामे को शांत कराया।

   पिता मनोज कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस ने मैजिक और चालक शेषनाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार। 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »